दिल्ली समेत 8 राज्यों में बारिश और धूल भरी आंधी की चेतावनी, हीटवेव से मिलेगी राहत

दि राइजिंग न्यूज। 30 अप्रैल 2025 । नई दिल्ली :  देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और चंडीगढ़ समेत 8 राज्यों में 30 अप्रैल से 5 मई तक तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

दिल्ली समेत 8 राज्यों में बारिश और धूल भरी आंधी की चेतावनी, हीटवेव से मिलेगी राहत

दि राइजिंग न्यूज। 30 अप्रैल 2025 । नई दिल्ली : 

देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और चंडीगढ़ समेत 8 राज्यों में 30 अप्रैल से 5 मई तक तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने कहा है कि कई क्षेत्रों में 30-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और बंगाल जैसे राज्यों में गर्मी अभी भी बनी रहेगी।

बारिश का अलर्ट इन राज्यों में:

  • 30 अप्रैल से 4 मई: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान

  • 1-5 मई: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड

  • 30 अप्रैल: असम, मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश

  • 2-3 मई: उत्तर आंतरिक कर्नाटक

इन राज्यों में हीटवेव का खतरा:

  • हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान

  • आज: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल

तापमान में बदलाव:

  • अगले 2 दिनों में उत्तर भारत में कोई बड़ा बदलाव नहीं

  • उसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट संभव

  • देश के अन्य हिस्सों में गर्मी बनी रहेगी