आगरा में सुबह से खिली धूप, टेम्प्रेचर 29°C:ठंड का असर बढ़ा, 23 नवंबर तक सुबह छा सकती है धुंध

Nov 18, 2026 - 08:15
0
आगरा में सुबह से खिली धूप, टेम्प्रेचर 29°C:ठंड का असर बढ़ा, 23 नवंबर तक सुबह छा सकती है धुंध
आगरा में मंगलवार सुबह से धूप निकल रही है। तड़के हल्की धुंध के बीच ठंड का असर बढ़ गया है। तापमान लुढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। धूप न निकलने और हवा शांत रहने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार सुबह भी धुंध छाई रहेगी। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी। दिन में मौसम साफ रह सकता है। 23 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। इसी बीच अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर और बढ़ेगा। तापमान में गिरावट पिछले 2-3 दिनों से सूरज की लुका-छुपी चल रही है। ऐसे में धूप की आवाजाही बनी हुई है। इसके चलते तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। दिन और रात दोनों तापमान में कमी आई है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को 29.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान शनिवार के 15.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 13.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अक्टूबर में सामान्य से 56% कम बारिश मानसून के बाद 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी के बाद बारिश के रिकॉर्ड के थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन सामान्य से अभी भी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 17 नवंबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 20.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 56 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User