इटावा के 27 इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में ट्रांसफर:विधानसभा चुनाव 2027 से पहले औरैया, कानपुर देहात में नई तैनाती

Nov 18, 2026 - 07:59
0
इटावा के 27 इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में ट्रांसफर:विधानसभा चुनाव 2027 से पहले औरैया, कानपुर देहात में नई तैनाती
इटावा में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को देखते हुए पुलिस विभाग में मंगलवार रात बड़ा फेरबदल किया गया है। इटावा में तैनात 27 पुलिस निरीक्षकों का एक साथ जिले से बाहर तबादला कर दिया गया है। इन सभी निरीक्षकों को औरैया, कानपुर देहात, फतेहगढ़ और कन्नौज जिलों में नई तैनाती दी गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र की ओर से तबादले का आदेश जारी किया गया है। 27 निरीक्षकों के नाम शामिल तबादला किए गए निरीक्षकों में अनिल कुमार विश्वकर्मा, अवधेश कुमार यादव, गणेश शंकर द्विवेदी, अब्दुल सलाम सिद्दीकी, दिवाकर प्रसाद सरोज, राजेश कुमार मौर्य, कृष्ण लाल पटेल, सुनील कुमार, यशवंत सिंह, भूपेंद्र कुमार राठी, अतुल कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी, अनुज कुमार अवस्थी, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, राम प्रकाश, शिवन सिंह, भोला प्रसाद, शशांक राजपूत, अलमा अहिरवार, रण बहादुर सिंह, निर्मला कुमारी, संजय सिंह, विक्रम सिंह चौहान, राजेंद्र विक्रम सिंह, नरेंद्र कुमार मिश्र, विक्रम सिंह और राजा दुबे शामिल हैं। चार जिलों में मिली नई तैनाती इन सभी 27 निरीक्षकों को इटावा से हटाकर औरैया, कानपुर देहात, फतेहगढ़ और कन्नौज भेजा गया है। तबादले के बाद सभी निरीक्षक अपने नए जिलों में जिम्मेदारी संभालेंगे। इस बदलाव से इटावा पुलिस विभाग में भी नई तैनाती की प्रक्रिया शुरू होगी। तीन साल की तैनाती पर फैसला पुलिस महानिरीक्षक स्थापना, उत्तर प्रदेश मुख्यालय लखनऊ की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत 31 मई 2027 तक जिले में तीन साल की तैनाती पूरी करने वाले निरीक्षकों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की 16 नवंबर 2026 को हुई बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश तबादला आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर उनकी नई तैनाती वाले जिलों में भेजा जाए। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में किए गए इस बड़े फेरबदल को चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User