सीतापुर में चलती ट्रेन से युवक को फेंकने का आरोप:मामा के बेटों ने जबरन साथ ले जाने का विरोध करने पर किया हमला
सीतापुर में मंगलवार रात चलती ट्रेन से एक युवक को फेंकने का संदिग्ध मामला सामने आया है। बिहार से लखीमपुर खीरी लौट रहे युवक ने अपने मामा के दो बेटों पर उसे ट्रेन से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। रेलवे ट्रैक के किनारे गंभीर रूप से घायल मिले युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जबरन साथ ले जाने का विरोध करने पर विवाद जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान 28 साल के आतीश पुत्र विनोद के रूप में हुई है। वह लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव का रहने वाला है। आतीश बिहार से ट्रेन के जरिए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मंगलवार रात करीब 11 बजे सीतापुर में जीआरपी थाना क्षेत्र में उसके साथ घटना हुई। युवक ने अपने मामा के बेटों अवनीश और शब्बो पर चलती ट्रेन से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। आतीश के मुताबिक, दोनों उसे जबरन अपने साथ ले जाना चाहते थे। इसका विरोध करने पर उनके बीच विवाद हुआ और आरोप है कि दोनों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। रेलवे ट्रैक के किनारे घायल मिला युवक ट्रेन से गिरने के कारण आतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे ट्रैक के किनारे उसे घायल अवस्था में पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जीआरपी कर रही आरोपों की जांच घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस ने घायल युवक से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस युवक के आरोपों की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किन परिस्थितियों में वह ट्रेन से नीचे गिरा। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)