सिद्धार्थनगर में पांच आरोपियों को 5-5 साल की जेल:गैंगस्टर एक्ट के 15 साल पुराने मामले में सजा, सभी पर लगा जुर्माना

Nov 18, 2026 - 08:15
0
सिद्धार्थनगर में पांच आरोपियों को 5-5 साल की जेल:गैंगस्टर एक्ट के 15 साल पुराने मामले में सजा, सभी पर लगा जुर्माना
सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर एक्ट के करीब 15 साल पुराने मामले में अदालत ने पांच आरोपियों को पांच-पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। सभी पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। वर्ष 2005 के मामले में सुनाया फैसला मंगलवार को एएसजे/एफटीसी-2 गैंगस्टर एक्ट न्यायालय के न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने लोटन थाने से जुड़े मामले में फैसला सुनाया। सजा पाने वालों में आलोक सिंह उर्फ मिंटू सिंह, रामविजय सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह उर्फ पिंटू सिंह, वीरेंद्र सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं। पुलिस और मॉनिटरिंग सेल ने की पैरवी मुकदमे की सुनवाई पुलिस की पैरवी और जिला मॉनिटरिंग सेल की निगरानी में पूरी हुई। अदालत ने पांचों दोषियों को सजा और जुर्माने से दंडित किया। मामले में जिला मॉनिटरिंग सेल, अभियोजक नीरज श्रीवास्तव और लोटन थाने के न्यायालय पैरोकार आरक्षी धर्मेंद्र कुमार ने पैरवी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User