आज अखबार नहीं, अयोध्या की कल की 5 बड़ी खबरें:सपा कार्यकर्ता की कानपुर में मौत, पवन पांडेय बोले- हम जनता के लिए दीपोत्सव करेंगे
आज अयोध्या में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं- 1- 2100 ड्रोन से फिर आसमान में साकार हुई रामायण, अयोध्या में यमघंट पर दिखा राम दरबार-राम मंदिर दीपोत्सव की रौनक के बाद यमघंट के मौके पर सोमवार शाम अयोध्या का आसमान एक बार फिर रोशनी से जगमगा उठा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से 2100 स्वदेशी ड्रोन का विशेष शो आयोजित किया गया। इसमें ड्रोन की मदद से रामायण के प्रसंगों और भगवान श्रीराम से जुड़ी आकृतियों को आसमान में साकार किया गया। दीपोत्सव के मुख्य आयोजन में 7 नवंबर को प्रस्तुत किया गया ड्रोन शो सोमवार को एक बार फिर अयोध्यावासियों के लिए आयोजित किया गया। करीब 2100 ड्रोन ने एक साथ उड़ान भरकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकृतियां बनाईं। पूरी खबर पढ़ें 2. पवन पांडेय बोले-सपा सरकार बनी तो VIP कल्चर खत्म कराएंगे, अयोध्या में जनता के लिए होगा दीपोत्सव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने अयोध्या में VIP कल्चर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार में अयोध्या के आम लोग परेशान हैं। रामनगरी में VIP कल्चर थोप दिया गया है। इससे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। पवन पांडे ने कहा कि पुलिसकर्मी आम लोगों की गाड़ियों पर लाठी-डंडे मारते हैं और उनके साथ गाली-गलौज करते हैं। बुलेट और दूसरे वाहनों पर डंडे मारकर लोगों को अपमानित करना गलत है। पूरी खबर पढ़ें 3. एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, सपा कार्यकर्ता की मौत; कानपुर में अनियंत्रित हुई, अयोध्या लौट रहे थे कानपुर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन सपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसा सोमवार शाम अरौल स्थित फूड प्लाजा के पास हुआ। तीनों कार्यकर्ता सैफई से अयोध्या वापस जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 4.अयोध्या में दीपों से जगमगाया राम मंदिर, 500 कुंतल फूलों से हुई सजावट, जगह-जगह बनाई रंगोली दीपावली पर अयोध्या लाखों दीपक जलने से जगमग हो गई। 14 साल के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में सरयू स्नानघाटों से लेकर राम मंदिर तक लाखों दीपक जलाए गए। रामलला सहित रामदरबार और सभी उप मंदिरों में हजारों दीपक जलाए गए। पूरे राम मंदिर परिसर में करीब 500 कुंतल फूलों से सजावट की गई।जगह-जगह रंगोली सजाए गए। पूरी खबर पढ़ें 5. दीपोत्सव के बाद चौदहकोसी-पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी, अयोध्या में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब दसवें दीपोत्सव के भव्य आयोजन के बाद अब रामनगरी अयोध्या में प्रशासन का अगला फोकस चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा होगा। दीपोत्सव के समापन के साथ ही प्रशासन इन दोनों प्रमुख धार्मिक आयोजनों की तैयारियों में जुटेगा। परिक्रमा में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक का खाका तैयार किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)