स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:हमारे अंदर श्रेष्ठ गुण कैसे आते हैं, चरित्र को महान बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें
व्यक्ति की वास्तविक महानता बाहरी दिखावे में नहीं, बल्कि उसके आंतरिक गुणों में छिपी है। जब हमारे भीतर दिव्यता विकसित होती है, तो जीवन में सुख, शांति, सम्मान और श्रेष्ठता जैसे गुण स्वतः आने लगते हैं। जानिए चरित्र महान कैसे बन सकता है… 1. जब कोई साधक अपने भीतर उच्च, श्रेष्ठ और सकारात्मक विचारों का विकास करता है, तो उसका दृष्टिकोण पवित्र और जीवन उद्देश्यपूर्ण बन जाता है। 2. सत्य, ईमानदारी, दया, करुणा, प्रेम और परोपकार जैसे नैतिक गुण व्यक्ति के चरित्र को महान बनाते हैं। यही गुण उसे समाज में विशिष्ट पहचान दिलाते हैं। 3. साधना, आत्मचिंतन और आत्मानुशासन के माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर छिपी दिव्य शक्तियों को जागृत करता है। इससे उसका आंतरिक व्यक्तित्व निखरने लगता है। 4. जो व्यक्ति आंतरिक रूप से संतुष्ट, शांत और संतुलित होता है, उसे बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर रहकर सुख खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ती। शांति उसके भीतर ही विकसित होने लगती है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)