'DDU के प्रोफेसर नशा नहीं करते':इंजीनियर बनने दिल्ली-मुंबई से आ रहे छात्र, बोलते हैं- हमारे यहां फेसम है गोरखपुर यूनिवर्सिटी

Nov 10, 2026 - 05:44
0
'DDU के प्रोफेसर नशा नहीं करते':इंजीनियर बनने दिल्ली-मुंबई से आ रहे छात्र, बोलते हैं- हमारे यहां फेसम है गोरखपुर यूनिवर्सिटी
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इंजीनिरिंग करने के लिए दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के स्टूडेंट्स का आकर्षण बढ़ रहा है। छात्रों का कहना है कि प्रोफेसर नशा नहीं करते हैं। क्लास में पढ़ाई और अनुशासन का माहौल रहता है। यही वजह है यहां एडमिशन लेने की। यह बातें इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के डायरेक्टर प्रोफेसर एसएन तिवारी ने बताई। उनका कहना है कि एडमिशन लेते समय मैंने खुद कुछ बच्चों के पैरेंट्स से बात की और पूछा कि यहां बच्चे का एडमिशन क्यों करवा रहे हैं, तो उनका जवाब था कि उनके यहां के इंजीनियरिंग के संस्थानों के अपेक्षा यूनिवर्सिटी और शहर का माहौल बहुत अच्छा है। यहां पढ़ाई की गंभीरता, क्लास में अनुशासन और शिक्षकों का छात्रों के प्रति समर्पण बाकी जगहों की तुलना में अच्छा है। शहर के कानून व्यवस्था पर भी भरोसा उन्होंने बताया कि कुछ गार्जियंस ने शहर के कानून व्यवस्था उत्तम होने की भी बात कही। जिससे वे अपने बच्चे के लिए सुरक्षित शहर और जगह महसूस करते हैं। इसलिए DDU में एडमिशन कराने के लिए सोचना नहीं पड़ता है। क्लास में नहीं होती असामाजिक गतिविधियां डायरेक्टर का कहना है कि यह बात सच है कि डिपार्टमेंट में क्लास रेगुलर चलता है और किसी तरह की असामाजिक गतिविधियां नहीं होती। मैं इस बात की खुद बराबर मॉनिटरिंग करता हूं। शिक्षक स्टूडेंट्स को अपने बच्चों की तरह देखते हैं- कुलपति वहीं कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने कहा कि गोरखपुर अपने आप में एक सांस्कारिक, धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी है। सामान्य तौर पर यहां आने वाले सभी लोगों का मन पवित्र हो जाता है। चाहे शिक्षक हो या स्टूडेंट। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक स्टूडेंट्स को अपने बच्चों की तरह देखते हैं। टीचर्स के नशा न करने, मेहनत से पढ़ाने और को ऑर्डिनेशन में काम करने की वजह से बाहर के स्टूडेंट्स का यहां एडमिशन लेना एक कारण है ही। रैंकिंग में सुधार से बढ़ी पहचान दूसरा कारण यह भी है कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी की नैक रैकिंग ठीक होने की वजह से सभी बड़े एडमिशन पोर्टल्स में अपने आप में ही रजिस्टर्ड हो गया है। तो जब बच्चे हाई रैक्ड इंस्टीट्यूशन को सर्च करते हैं तो उसमें DDU का नाम पाते हैं। धार्मिक पर्यटन केंद्र भी कर रहा आकर्षित तीसरा बड़ा कारण यह भी है कि गोरखपुर, अयोध्या और काशी विश्वनाथ बना है जो एक तरह से धार्मिक पर्यटन का भी केंद्र बन रहा है। इसलिए बच्चे और उनके माता- पिता और परिवार के लोग आकर्षित होते हैं। इसकी वजह से थोड़े बहुत बच्चे एडमिशन लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में DDU एक नेशनल नहीं ग्लोबल इंस्टीट्यूशन बनेगा। कैंपस और हॉस्टल का माहौल अच्छा- अमरजीत दिल्ली से आए बीटेक सेकेंड ईयर(CSE) के स्टूडेंट अमरजीत ने बताया कि DDU एडमिशन लेने की सबसे बड़ी वजह यहां का पॉजिटिव वातावरण है। जहां टीचर्स और स्टूडेंट्स स्मोकिंग या किसी भी तरह का नशा नहीं करते। साथ ही हॉस्टल में भी कोडिंग चलता रहता है। कोई भी बच्चा बिना मतलब की गतिविधियों में नहीं रहता है। ज्यादातर टाइम पढ़ाई का माहौल रहता है। ऐसे में दूसरों को देखकर हमारी पढ़ाई भी हो जाती है। न पढ़ने वाले बच्चों को भी मोटिवेशन मिलता है। प्रोफेसर्स काफी ज्यादा सपोर्टिव- आदित्य बिहार से आए सेकेंड ईयर के ही आदित्य ने बताया कि यहां के सभी प्रोफेसर्स काफी ज्यादा सपोर्टिव हैं। कोई भी डाउट होने पर बेझिझक उसने पूछ सकते हैं। टीचर्स उसे तुरंत सॉल्व करते हैं। खास बात यह है कि यहां किसी तरह का एल्कोहलिक माहौल नहीं है। बिहार की शिक्षा राय कहा कि यहां काफी फ्रेंडली एनवायरमेंट है। कोडिंग करके हम बहुत कुछ सीखते हैं। साथ ही कभी क्लास में हमें किसी तरह की असहजता महसूस नहीं हुई। पढ़ाई का बेहतरीन माहौल रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User