कैंसर से जंग के बीच नफीसा का प्रदूषण से मुकाबला:69 की उम्र में मास्क पहनकर शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता
बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। 69 साल की अभिनेत्री ने दिवाली के अगले दिन सोशल मीडिया पर अपनी सेहत से जुड़ा अपडेट साझा किया। उन्होंने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी पर चिंता जताई। इसके बावजूद वह अपनी फिटनेस और एक्सरसाइज रूटीन जारी रख रही हैं। मास्क पहनकर मॉर्निंग वॉक करने पहुंचीं नफीसा नफीसा अली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्क से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें वह मॉर्निंग वॉक के बाद मास्क पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में उन्होंने प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहना। हालांकि, खराब हवा के बावजूद वह अपनी एक्सरसाइज जारी रखना चाहती हैं। नफीसा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अपनी वॉक के बाद पार्क में हूं। कल दिवाली थी। दिल्ली में प्रदूषण और AQI ज्यादा होने की वजह से मास्क पहना है, लेकिन मुझे एक्सरसाइज जारी रखनी है।' दो राउंड टारगेटेड कीमोथेरेपी के बाद MRI का इंतजार नफीसा ने अपने हेल्थ अपडेट में बताया कि वह टारगेटेड कीमोथेरेपी के दो राउंड पूरे कर चुकी हैं। अब वह MRI स्कैन का इंतजार कर रही हैं। इस स्कैन के जरिए पता चलेगा कि अब तक हुए इलाज का उनके लिवर पर कैंसर की स्थिति पर कितना असर पड़ा है। अभिनेत्री के मुताबिक, उनका अगला ट्रीटमेंट राउंड 13 नवंबर 2026 को होना है। उन्होंने बताया कि अपनी मां और भाई के साथ ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में समय बिताने के बाद वह काफी सकारात्मक महसूस कर रही हैं। 2018 में हुई थी कैंसर की पहचान, स्टेज 4 तक पहुंची बीमारी नफीसा अली इससे पहले भी कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ चुकी हैं। नवंबर 2018 में उन्हें पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर का पता चला था। शुरुआत में बीमारी की सही पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में जांच में उन्हें स्टेज 3 कैंसर होने की जानकारी मिली। इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ और बीमारी कुछ समय के लिए रेमिशन में चली गई। हालांकि, बाद में कैंसर दोबारा लौट आया और स्टेज 4 तक पहुंच गया। हाल ही में उनकी जांच में बीमारी के बढ़ने और लिवर की सतह पर कैंसर के नए डिपॉजिट मिलने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद उनके इलाज में टारगेटेड थेरेपी को शामिल किया गया। अब नफीसा अपने अगले MRI स्कैन की रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। वह लगातार एक्सरसाइज कर रही हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी प्रशंसकों के साथ साझा कर रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)