बागपत में पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:12 लोग घायल, दो गंभीर; बच्चों के बीच कहासुनी के बाद भिड़े

Nov 09, 2026 - 23:43
0
बागपत में पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:12 लोग घायल,  दो गंभीर; बच्चों के बीच कहासुनी के बाद भिड़े
बागपत के सूरजपुर महनवा गांव में सोमवार रात पटाखे छुड़ाने को लेकर बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव हुआ। मारपीट में तीन महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े दोनों पक्ष जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8:30 बजे गांव में बच्चे पटाखे छुड़ा रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। घायल शिवम ने बताया कि बच्चे पटाखे छुड़ा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने कहासुनी के बाद हमला कर दिया। उनके परिवार के एक महिला समेत करीब सात लोग घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी उनके घर आकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। गांव में पुलिस तैनात, आरोपियों की तलाश सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर भेज दिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है। मारपीट में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User