पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के पोते की राजनीतिक लांचिंग की तैयारी:पूरी नहीं हो सकी विधानसभा की तलाश; अब सहजनवा में भी लगी होर्डिंग

Nov 10, 2026 - 06:00
0
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के पोते की राजनीतिक लांचिंग की तैयारी:पूरी नहीं हो सकी विधानसभा की तलाश; अब सहजनवा में भी लगी होर्डिंग
भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी अपने पोते मृगेन्द्र राम त्रिपाठी की राजनीतिक लांचिंग की तैयारी में हैं। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में वह यह काम पूरा कर लेना चाहते हैं। लेकिन अभी तक विधानसभा क्षेत्र फाइनल नहीं किया जा सका है। इस परिवार की राजनीतिक जमीन संतकबीरनगर व देवरिया में मानी जाती है। संतकबीरनगर से मृगेन्द्र के पिता स्व. शरद त्रिपाठी सांसद रहे हैं तो देवरिया से बाबा यानी डा. रमापति राम त्रिपाठी सांसद रहे हैं। संतकबीरनगर में खलीलाबाद व मेंहदावल में मृगेन्द्र की होर्डिंग पहले से नजर आ रही थी लेकिन दीपावली के अवसर पर सहजनवा में भी होर्डिंग-बैनर टांग दिया गया है। डा. रमापति राम त्रिपाठी राजनीति के कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। वह 3 वर्षों तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। अपने बेट शरद त्रिपाठी को संतकबीरनगर से टिकट दिलाने में कामयाब रहे थे। खुद भी देवरिया से टिकट प्राप्त किया और चुनाव भी जीते। अब उनका पूरा फोकस पोते को जनप्रतिनिधि बनाकर उसका राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करने पर है। यही कारण है कि विधानसभा के रूप में कई विकल्प रखे गए हैं लेकिन हर जगह राह कठिन नजर आ रही है। जानिए कहां क्या दिक्कत है संतकबीरनगर जिले में इस परिवार की सक्रियता सबसे ज्यादे मानी जाती है। यहां की दो सीटें सामान्य हैं। पहली खलीलाबाद और दूसरी मेंहदावल। दोनों ही सीटों से ब्राह्मण विधायक हैं। जातिगत समीकरण के लिहाज से खलीलाबाद की सीट भाजपा के लिए कठिन मानी जा रही है। वहीं मेंहदावल को अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है लेकिन मेंहदावल सीट, निषाद पार्टी के खाते में है। डा. त्रिपाठी हर हाल में मृगेन्द्र को भाजपा से लड़ाना चाहते हैं। देवरिया जिले में देवरिया सदर सीट भी ब्राह्मणों के लिए मुफीद मानी जाती है लेकिन वहां के कुछ लोग लगातार बाहरी का मुद्दा उठाते रहते हैं। उन्हें मनाना आसान नहीं होता। बात सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां से भी ब्राह्मण विधायक हैं। उम्मीद यही है कि इस बार भी भाजपा यहां ब्राह्मण उम्मीदवार पर ही भरोसा जताएगी। यही कारण है कि सहजनवा के कई क्षेत्रों में भी मृगेन्द्र राम की होर्डिंग लगाई गई है। इसकी शुरूआत पिपरौली के पूर्व प्रमुख संजय दूबे ने की है। संजय दूबे के सगे भाई पवन दूबे खड़डा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उनका समर्थन सपा के साथ है। फिलहाल मृगेन्द्र की सहजनवा में लगी होर्डिंग ने नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User