रिका के मुस्लिम सीनेटर ने मनाई दिवाली, पत्नी का भारत से खास कनेक्शन!

अमेरिका के मिशिगन से चुने गए डॉ. अब्दुल अल सैयद ने दिवाली मनाई। उनकी पत्नी सारा जुकाकू का परिवार कर्नाटक के भटकल से जुड़ा है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने भी दीपावली का जश्न मनाया।

Nov 09, 2026 - 11:18
0
रिका के मुस्लिम सीनेटर ने मनाई दिवाली, पत्नी का भारत से खास कनेक्शन!

दि राइजिंग न्यूज़ | अमेरिका | 9 नवंबर 2026

अमेरिका में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मिशिगन से चुने गए अमेरिकी सीनेटर डॉ. अब्दुल अल सैयद ने भी दिवाली मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। तस्वीरों में वह अन्य लोगों के साथ दीप जलाते और गले में माला पहने नजर आए।

अब्दुल अल सैयद की दिवाली चर्चा में आने की एक खास वजह उनकी पत्नी डॉ. सारा जुकाकू का भारत से जुड़ाव भी है। सारा का परिवार कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल से ताल्लुक रखता है। उनके दादा जे.एच. शम्सुद्दीन जुकाकू वकील थे और तत्कालीन मैसूर सरकार में उप वित्त मंत्री रह चुके थे। वहीं, उनके पिता तैयब जुकाकू पेशे से गुर्दा रोग विशेषज्ञ हैं और 1980 के दशक में अमेरिका के मिशिगन में बस गए थे।

इसके अलावा, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान क्वामे ममदानी ने भी दिवाली मनाई। उन्होंने अपने आवास पर रंगोली बनाई और दीप जलाए। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए उन्होंने न्यूयॉर्क के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User