आज मत्स्य पालकों के साथ बैठक करेंगे मंत्री संजय निषाद:मिर्जापुर में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर होगी चर्चा, योजनाओं की जानकारी देंगे
मिर्जापुर में मंगलवार को प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद मत्स्य पालकों के साथ बैठक करेंगे। जिला पंचायत सभागार में होने वाली बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा होगी। प्रयागराज से भदोही होते हुए पहुंचेंगे मिर्जापुर मंत्री के निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह 8:30 बजे प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस से मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे। भदोही होते हुए सुबह 10:30 बजे मिर्जापुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां से सुबह 11 बजे रवाना होकर 11:15 बजे जिला पंचायत सभागार पहुंचेंगे। योजनाओं और सुविधाओं की देंगे जानकारी जिला पंचायत सभागार में मत्स्य पालकों के साथ बैठक के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से मत्स्य विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं पर चर्चा होगी। इसके अलावा मत्स्य पालन के विकास और मत्स्य पालकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के उपायों पर भी विचार किया जाएगा। इसके बाद मंत्री का अन्य भ्रमण कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। उनका रात्रि विश्राम मिर्जापुर में प्रस्तावित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)