मऊ में आसमान पर बादल छाए, बारिश की आशंका:ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा, 16 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Nov 17, 2026 - 07:33
0
मऊ में आसमान पर बादल छाए, बारिश की आशंका:ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा, 16 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
मऊ जिले में मंगलवार को कोहरे का असर कम रहा, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा और ठंडक बनी रही। मौसम के बदले मिजाज से खेतों में खड़ी धान की तैयार फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। उन्हें बारिश होने की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम खराब हुआ और बारिश हुई तो खेतों में तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। इससे उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। सोमवार को छाया था घना कोहरा इससे पहले सोमवार सुबह जिले में घना कोहरा छाया था। बर्फीली हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई थी। कम दृश्यता के कारण ग्रामीण इलाकों में वाहन चालकों को इंडिकेटर और हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा था। दीपावली के बाद से ही जिले के ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरा पड़ रहा था। इसके चलते वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ रही थी। मंगलवार को तापमान 16 से 29 डिग्री रहने का अनुमान मंगलवार को कोहरा कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली, हालांकि ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा और ठंडक बनी रही। मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा करीब छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User