सीतापुर की तमन्ना ने शादी कर अपनाया हिंदू धर्म:हरियाणा की फैक्ट्री में अभिषेक से हुई थी मुलाकात, विवाह के बाद मुस्कान वर्मा रखा नाम
सीतापुर में बिहार की रहने वाली तमन्ना परवीन ने सोमवार को अपने प्रेमी अभिषेक वर्मा के साथ शादी कर ली। रामकोट थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दोनों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। शादी के बाद तमन्ना ने अपना नाम बदलकर मुस्कान वर्मा रख लिया। दोनों ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट मैरिज भी की। हरियाणा की फैक्ट्री में हुई थी मुलाकात जानकारी के अनुसार, बिहार की रहने वाली 25 साल की तमन्ना परवीन पुत्री शमशाद हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करती थीं। इसी फैक्ट्री में सीतापुर के रहने वाले अभिषेक वर्मा भी काम करते थे। करीब दो साल पहले दोनों की मुलाकात हुई। पहले उनके बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह प्रेम संबंध में बदल गई। एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया और शादी करने का निर्णय लिया। मंदिर में लिए सात फेरे बताया गया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते थे। सोमवार शाम करीब चार बजे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में काली माता मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। शादी के बाद तमन्ना ने अपना नाम मुस्कान वर्मा रख लिया और हिंदू धर्म में आस्था जताते हुए उसे अपनाया। विवाह समारोह में मौजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने नवविवाहित जोड़े को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)