आज रमा एकादशी:व्रत के साथ करें भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की पूजा, गुरु ग्रह के लिए चने की दाल का दान

Nov 05, 2026 - 04:40
0
आज रमा एकादशी:व्रत के साथ करें भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की पूजा, गुरु ग्रह के लिए चने की दाल का दान
आज (5 नवंबर) कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है, इसे रमा एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि रमा एकादशी पर भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-शांति, समृद्धि बनी रहती है। इस दिन व्रत रखने और पूजा-पाठ करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से भी मुक्ति मिलती है। इस बार एकादशी तिथि कल यानी 4 नवंबर की सुबह करीब 11:03 बजे शुरू हुई और आज सुबह 10:36 बजे तक रहेगी, लेकिन उदया तिथि के अनुसार, रमा एकादशी व्रत आज 5 नवंबर को किया जा रहा है। व्रत का पारण शुक्रवार, 6 नवंबर को किया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, रमा एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए। गुरुवार और एकादशी का योग होने से आज गुरु ग्रह की पूजा करने का भी शुभ योग है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह से संबंधित दोष हैं, उन्हें वैवाहिक जीवन में सुख और धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में आसानी से सफलता नहीं पाती है। ऐसे में हर गुरुवार गुरु ग्रह के लिए विशेष पूजा करने की सलाह दी जाती है। रमा एकादशी पर ऐसे करें पूजा व्रत में इन बातों का रखें ध्यान गुरुवार और एकादशी के योग में करें गुरु ग्रह की पूजा गुरुवार को एकादशी पड़ने पर भगवान विष्णु और महालक्ष्मी के साथ गुरु ग्रह की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। गुरु ग्रह की पूजा शिवलिंग के रूप में की जाती है। इसलिए शिवलिंग पर केसर मिला हुआ जल चढ़ाएं। चंदन का लेप लगाकर पीले फूलों से श्रृंगार करें। इसके बाद ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जप करें। पूजा में बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। साथ ही बिल्व पत्र, धतूरा और आंकड़े के फूल अर्पित करें। पूजा के बाद जरूरतमंद लोगों को हल्दी, बेसन, चने की दाल और पीले वस्त्र दान करें। मान्यता है कि गुरु ग्रह की पूजा और दान से जीवन में सुख, ज्ञान और समृद्धि की कामना पूरी होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User