कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:जमीन विवाद में चलीं गोलियां; 1.50 करोड़ की चरस के साथ महिला गिरफ्तार; फ्लाइट का किराया महंगा
नमस्कार, कानपुर की कल (बुधवार) की 10 बड़ी खबरें…बजरिया थाना क्षेत्र में एक नशा तस्कर की गर्लफ्रेंड को 1.50 करोड़ रुपये की चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, बिठूर थाना क्षेत्र की मंधना पुलिस चौकी के बाहर खड़ी दो गाड़ियां जलकर राख हो गईं। इधर, बिधनू थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। इसमें चार लोग घायल हो गए। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब सिलेसिलेवार खबरें पढ़िए- 1. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- जेल में बंद माफिया इंतजार में बैठे, भैया आएं तो बाहर निकलकर अत्याचार करेंगे भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- जेलों में बंद माफिया इस इंतजार में बैठे हैं कि कब भैया की सरकार आए। वे बाहर निकलकर फिर जनता पर अत्याचार करें। पढ़िए पूरी खबर…. 2. शादीशुदा गर्लफ्रेंड के कमरे में फंदा लगाकर जान दी: घाटमपुर में देवर ने कुंडी लगाकर बंद किया, पकड़े जाने के डर से लटका घाटमपुर में एक युवक ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह मंगलवार देर रात उससे मिलने घर पहुंचा था। वह घर के एक कमरे में बैठा था। इसी दौरान गर्लफ्रेंड के देवर को कमरे में किसी के होने का शक हुआ। उसने बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी। पकड़े जाने के डर से युवक ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। पढ़िए पूरी खबर… 3. डिप्टी CM की पदयात्रा से भीषण जाम: 10-12km तक लगी गाड़ियों की लाइनें, जलशक्ति राज्यमंत्री फंसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पदयात्रा के चलते शहर में भीषण जाम लग गया। प्रमुख सड़कों पर 10 से 12 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। एंबुलेंस, स्कूली बसें और आम लोगों के वाहन फंसे रहे। मरीज घंटों परेशान हुए। जलशक्ति राज्यमंत्री का काफिला भी 20 मिनट तक जाम में फंसा रहा। पढ़िए पूरी खबर… 4. कालपी बार अध्यक्ष हत्याकांड: ठेकेदार को मिले 20 करोड़ के टेंडर, गिरफ्तारी के बाद नगर निगम खंगाल रहा फाइलें कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में ठेकेदार इंद्रजीत यादव की गिरफ्तारी के बाद कानपुर में विकास कार्य प्रभावित होने की आशंका है। नगर निगम में उसकी अलग-अलग फर्मों को 15 से 20 करोड़ रुपए के टेंडर मिले हैं। अफसरों ने फर्मों की पत्रावलियों की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… 5. दिवाली पर कानपुर आने की फ्लाइटें महंगी:बेंगलुरु से किराया 29 हजार पार, मुंबई और दिल्ली से भी बढ़े दाम दिवाली पर घर लौटने वाले हवाई यात्रियों को महंगाई का झटका लगा है। त्योहार से पांच दिन पहले मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू से आने वाली फ्लाइटों का किराया सामान्य दिनों के मुकाबले दो से तीन गुना तक बढ़ गया है। बंगलूरू से कानपुर आने का किराया 29 हजार और मुंबई से 22 हजार रुपए तक पहुंच गया है। पढ़िए पूरी खबर… 6. दिवाली के लिए पटाखा बाजार तैयार: थोक की दुकानें 34 से बढ़कर 79 हुईं, 250 फायर फाइटर्स भी तैनात दीपावली को लेकर कानपुर में पटाखों का बाजार सजने लगा है। बिठूर के सिंहपुर गांव में इस बार दो मैदानों पर थोक की 79 दुकानें लगाई गई हैं, जबकि पिछले साल इनकी संख्या 34 थी। वहीं, शहर के 40 स्थानों पर फुटकर दुकानें लगेंगी। इनकी संख्या 700 से बढ़कर एक हजार के पार पहुंचने की संभावना है। पढ़िए पूरी खबर… 7. 1.50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, बजरिया में चाय की दुकान से चला रही थी अवैध कारोबार बजरिया थाना क्षेत्र में एक महिला को 1.50 करोड़ रुपए की चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला अपने बॉयफ्रेंड के जेल जाने के बाद से मादक पदार्थों का कारोबार संभाल रही थी। वह चाय की दुकान की आड़ में चरस और गांजा बेचती थी। पढ़िए पूरी खबर… 8. मंधना चौकी के बाहर तीन वाहन जले: 2 कार और ई-रिक्शा आग की चपेट में आए बिठूर थाना क्षेत्र की मंधना पुलिस चौकी के बाहर बुधवार सुबह खड़े वाहनों में भीषण आग लग गई। लपटों के बीच टायर एक के बाद एक धमाकों के साथ फटने लगे। आग की चपेट में दो कार और एक ई-रिक्शा आ गया। दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। पढ़िए पूरी खबर… 9. बिधनू में जमीन विवाद में फायरिंग, 4 लोगों को लगी गोली: कई राउंड फायरिंग से फैली दहशत बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली उजागर गांव में बुधवार दोपहर जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। इसमें महेश राजपूत, अखिलेश और शिवा समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पढ़िए पूरी खबर… 10. राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण पांडेय का 23 जगह स्वागत: 100 किलो की फूलों की माला पहनाई, चांदी का मुकुट और पगड़ी भी भेंट की राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद गोपी कृष्ण पांडेय बुधवार को पहली बार कानपुर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय तक 23 जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरजिंदर नगर चौराहे पर उन्हें 51 किलो और मालरोड पर 100 किलो की फूलों की माला पहनाई गई। कई जगह चांदी का मुकुट और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)