विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच बेंगलुरु और मुंबई में:14 जनवरी को वडोदरा में मैच, 7 फरवरी को फाइनल; 5 टीमें 22 मुकाबले खेलेंगी

Nov 04, 2026 - 19:46
0
विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच बेंगलुरु और मुंबई में:14 जनवरी को वडोदरा में मैच, 7 फरवरी को फाइनल; 5 टीमें 22 मुकाबले खेलेंगी
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। दोनों टीमें 14 जनवरी को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। BCCI ने पूरे टूर्नामेंट के लिए वडोदरा और मुंबई को दो वेन्यू चुना है। पहला स्टेज 14 से 24 जनवरी तक वडोदरा में खेला जाएगा। इसके बाद टीमें मुंबई पहुंचेंगी, जहां 26 जनवरी से लीग के बाकी मुकाबले होंगे। लीग स्टेज का आखिरी मैच 3 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और UP वॉरियर्स के बीच होगा। एलिमिनेटर 5 फरवरी और फाइनल 7 फरवरी को खेला जाएगा। इस सीजन में पांच टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम लीग स्टेज में बाकी चार टीमों से दो-दो बार खेलेगी। इस तरह लीग राउंड में कुल 20 मुकाबले होंगे। इसके बाद एलिमिनेटर और फाइनल मिलाकर 22 मैच होंगे। यह मैच 25 दिन में कराए जाएंगे। RCB और MI 2-2 बार की चैंपियन RCB ने 2022 और 2026 का खिताब जीता था। मुंबई भी दो बार चैंपियन रह चुकी है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 26 जनवरी को मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में होगा। UP वॉरियर्स की शुरुआत गुजरात जायंट्स के खिलाफ UP वॉरियर्स अपना पहला मैच 15 जनवरी को गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। हालिया नीलामी में UP वॉरियर्स ने कई बड़े खिलाड़ियों को खरीदकर चर्चा बटोरी थी। टीम ने ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू को 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा और ग्रेस हैरिस को भी वापस टीम में शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला 16 जनवरी को RCB के खिलाफ खेलेगी। दिल्ली की टीम अब तक चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी है। विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में 25 खिलाड़ी बिकीं WPL के पांचवें सीजन के ऑक्शन में 25 प्लेयर्स को खरीदा गया। इसमें 18 भारतीय और 7 विदेशी रहीं। ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स को यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा 30 लाख रुपए में यूपी की टीम में शामिल हुईं। कोच्चि में हो रहे ऑक्शन में किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख और जी कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User