आजम खां की रिहाई की खबर से समर्थक खुश:रामपुर में पूर्व पालिका अध्यक्ष पत्नी के साथ तंजीम फातिमा से मिले, मिठाई खिलाई
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद रामपुर में उनके समर्थकों और करीबियों के बीच खुशी का माहौल है। मंगलवार रात से ही उनके आवास पर मिलने वालों का पहुंचना शुरू हो गया। स्थानीय नेता और समर्थक उनकी पत्नी डॉ. तंजीम फातिमा से मुलाकात कर मिठाई खिलाते हुए बधाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी सभी को आजम खां की जेल से रिहाई की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। आवास पर पहुंचकर मनाई खुशी मंगलवार रात रामपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजहर खां अपनी पत्नी और पूर्व नगर पालिका चेयरपर्सन फातिमा जबीं के साथ आजम खां के आवास पहुंचे। उन्होंने डॉ. तंजीम फातिमा से मुलाकात की और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान परिवार के करीबियों और समर्थकों में उत्साह नजर आया। उनके अलावा कई स्थानीय नेता और परिचित भी परिवार से मिलने पहुंचे। अजहर खां का भी परिवार से पुराना जुड़ाव पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां का आजम खां परिवार से पुराना राजनीतिक और व्यक्तिगत संबंध रहा है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद उनके खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हुए थे। इन मामलों में उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा। ज्यादातर मामलों में जमानत मिलने के बाद करीब तीन महीने पहले वह जेल से बाहर आए थे। अंतरिम जमानत से बढ़ी रिहाई की उम्मीद आजम खां को ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। इसके बाद उनके जेल से बाहर आने की उम्मीद बढ़ गई है। समर्थक लंबे समय से उनकी रिहाई का इंतजार कर रहे थे। जमानत की खबर मिलते ही रामपुर स्थित आवास पर बधाई देने वालों का पहुंचना शुरू हो गया। बुधवार सुबह से बढ़ सकती है भीड़ समर्थकों का अनुमान है कि बुधवार सुबह 10 बजे से आजम खां के आवास पर लोगों की भीड़ बढ़ेगी। दिनभर और अगले दिन तक पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और करीबियों के पहुंचने की संभावना है। फिलहाल परिवार और समर्थक उनकी रिहाई की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)