शामली में कोहरे ने हाईवे पर रोकी वाहनों की रफ्तार:ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, हेडलाइट जलाकर गुजरे वाहन चालक
शामली में बुधवार सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह आसमान में कोहरे की चादर छाई रही और हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चालक हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर सफर करते दिखे। ग्रामीण इलाकों में भी रास्तों पर आवागमन प्रभावित रहा। सुबह जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, गर्म कपड़ों में दिखे लोग अचानक बढ़ी ठंड के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सुबह और शाम चलने वाली ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे के कारण लोगों को रास्तों पर आने-जाने में दिक्कत हुई। धूप निकलने से दिन में छंटा कोहरा सुबह धूप निकलने के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटने लगा। दिन चढ़ने के साथ मौसम पूरी तरह साफ हो गया और तेज धूप खिली। हालांकि, ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी ठंड का एहसास बना रहा। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)