आजमगढ़ में 2 लाख से अधिक की साइबर ठगी:पीड़ित की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़ जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात साइबर जालसाजों ने उसके बैंक खाते से यूपीआई (UPI) के माध्यम से कुल 2 लाख 10 हजार 929 रुपये 97 पैसे निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवेकानंद कॉलोनी, ठंडी सड़क मड़या निवासी बृजकुमार अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय मदन मोहन अग्रवाल का पंजाब एंड सिंध बैंक, एलवल शाखा में खाता है। पीड़ित के मुताबिक, 11 नवंबर 2026 को अपराह्न करीब 3:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से तीन बार में रकम निकाल ली। पहली बार में ही निकले एक लाख
पुलिस को दिये शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि खाते से पहली बार एक लाख रुपये, दूसरी बार 86 हजार 729 रुपये 97 पैसे तथा तीसरी बार 24 हजार 200 रुपये निकाले गए। इस तरह कुल 2,10,929.97 रुपये की साइबर ठगी की गई। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की। साइबर शिकायत संख्या 33111260323742 के आधार पर पुलिस ने 17 नवंबर को सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)