आजमगढ़ के दोनों ADM का ट्रांसफर:एडीएम प्रशासन संजय चावला को झांसी तो ADM वित्त नरेंद्र सिंह को कानपुर, प्रयागराज से राजीव शुक्ला का आजमगढ़ ट्रांसफर

Oct 22, 2026 - 23:14
0
आजमगढ़ के दोनों ADM का ट्रांसफर:एडीएम प्रशासन संजय चावला को झांसी तो ADM वित्त नरेंद्र सिंह को कानपुर, प्रयागराज से राजीव शुक्ला का आजमगढ़ ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार की देर रात 14 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है। उनमें दो आजमगढ़ के ADM हैं। जिन्हें अलग-अलग जिलों में ट्रांसफर किया गया है। आजमगढ़ के एडीएम प्रशासन संजय चावला को अपर जिलाधिकारी प्रशासन झांसी बनाया गया है। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी वित्त और राजा नरेंद्र सिंह को अपर जिला अधिकारी न्यायिक कानपुर देहात भेजा गया है। इन अधिकारियों का ट्रांसफर योगी सरकार ने मुख्य निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद किया है। प्रयागराज से राजीव कुमार शुक्ला को आजमगढ़ का चार्ज उत्तर प्रदेश शासन ने प्रयागराज में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात राजीव कुमार शुक्ला को आजमगढ़ जिले का वित्त और राजस्व अपर जिलाधिकारी बनाया है। इसके साथ ही रायबरेली जिले में अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर तैनाश सिद्धार्थ को आजमगढ़ का एडीएम प्रशासन बनाया गया है। सरकार ने जिन 14 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। उनमें शिव प्रताप शुक्ला को अपर जिलाधिकारी प्रशासन झांसी से मुख्य निर्वाचन कार्यालय में ओएसडी, अशोक कुमार गुप्ता को उप जिलाधिकारी गोंडा से अपर जिलाधिकारी प्रशासन रायबरेली, विकास सिंह को सहायक नगर आयुक्त लखनऊ नगर निगम से उप जिलाधिकारी गोंडा, देवेंद्र प्रताप सिंह को उप जिलाधिकारी उन्नाव से अपर नगर आयुक्त प्रयागराज, गौरव श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर से निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में ओएसडी बनाया गया है। संदीप कुमार श्रीवास्तव को अपर जिला अधिकारी इटावा से सिद्धार्थनगर, मनोज प्रकाश को उप जिलाधिकारी जालौन से अपर जिलाधिकारी इटावा, अंकित शुक्ला को उप जिलाधिकारी लखनऊ से अपर जिलाधिकारी प्रशासन कानपुर देहात, आत्म स्वरूप श्रीवास्तव को उप जिलाधिकारी प्रयागराज से अपर जिलाधिकारी सहारनपुर इसके साथ ही अभिनव रंजन श्रीवास्तव को अवध नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ से निर्वाचन कार्यालय में ओएसडी के पद पर तैनात किया गया है। पीलीभीत के दो एसडीएम पर मुकदमा कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची की लिस्ट में गड़बड़ी के मामले में पीलीभीत के दो एसडीएम पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर को बर्खास्त कर दिया गया है। शान नया कार्रवाई मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में की है। आजमगढ़ जिले में भी विकास यादव नाम के एक व्यक्ति का मतदाता सूची में 14 जगह नाम आया था जिसको लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। इसके साथ ही मलेशिया की नागरिकता हासिल करने वाले मोहम्मद कुड्डूस, बांदा के रहने वाले मोहम्मद इबराक और मोहम्मद शाहिद जो कि दूसरे जिले के रहने वाले हैं ने भी आजमगढ़ जिले की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक आजमगढ़ जिले में इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जो किया तीनों मामले बेहद ही गंभीर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User