शिक्षक निर्वाचन के मतदान केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:भलुअनी में सुविधाओं की जांच, लार ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था परखी

Oct 22, 2026 - 23:14
0
शिक्षक निर्वाचन के मतदान केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:भलुअनी में सुविधाओं की जांच, लार ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था परखी
देवरिया में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार रात 10 बजे जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भलुअनी ब्लॉक के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी, बिजली, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुविधाओं की जांच की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं को कोई परेशानी न हो। सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाए। उन्होंने साफ किया कि चुनाव जैसे जरूरी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने लार ब्लॉक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने प्रवेश-निकास मार्गों, मतदाताओं के आने-जाने और पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और आसपास गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, भीड़ जमा न होने देने और ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रखने पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि शांति भंग करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। अधिकारियों के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखने को भी कहा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User