लखनऊ के शिवेंद्र को मिली ऑल इंडिया 22वीं रैंक:CA रिजल्ट्स में दिव्या और कृतिका ने भी किया बेहतर प्रदर्शन, कई मेधावी रहे सफल

Oct 22, 2026 - 23:30
0
लखनऊ के शिवेंद्र को मिली ऑल इंडिया 22वीं रैंक:CA रिजल्ट्स में दिव्या और कृतिका ने भी किया बेहतर प्रदर्शन, कई मेधावी रहे सफल
लखनऊ के शिवेंद्र सिंह ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया 22वीं रैंक हासिल की है। सितंबर 2026 में हुई परीक्षा में उन्हें 462 अंक मिले हैं। शहर की मेरिट लिस्ट में दिव्या जैन दूसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 382 अंक मिले। कृतिका सिंह ने 365 अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। यशिका रायजादा चौथे और निखिल सक्सेना पांचवें स्थान पर रहे। दोनों ग्रुप में 27 स्टूडेंट्स पास जारी आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ में दोनों ग्रुप की परीक्षा में 221 स्टूडेंट्स शामिल हुए। इनमें से 27 दोनों ग्रुप में पास हुए। ग्रुप-1 में 723 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिनमें 141 पास हुए। वहीं, ग्रुप-2 में 264 स्टूडेंट्स शामिल हुए और 74 पास हुए। देशभर में कुल 14,818 स्टूडेंट्स सफल हुए। ग्रुप-1 का पास प्रतिशत 23.14%, ग्रुप-2 का 18.92% और दोनों ग्रुप की परीक्षा का पास प्रतिशत 13.21% रहा। मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चंदक साक्षी ने 502-502 अंक हासिल कर ऑल इंडिया पहली रैंक साझा की। चेन्नई की श्रुति वी 492 अंकों के साथ दूसरे और सूरत के प्रेम अग्रवाल 490 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। लखनऊ चैप्टर के स्टूडेंट्स को मिली सफलता ICAI लखनऊ ब्रांच के चेयरमैन CA अश्वनी जायसवाल ने शिवेंद्र सिंह और परीक्षा में सफल सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिवेंद्र की उपलब्धि CA समुदाय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी सफल स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User