रिटायर दरोगा के बेटे को चाकू दिखाकर लूटपाट:प्रयागराज में पहले रास्ते में रोककर पूछा अंकल कहां से आ रहे हो, फिर मोबाइल-कैश छीना

Oct 22, 2026 - 23:30
0
रिटायर दरोगा के बेटे को चाकू दिखाकर लूटपाट:प्रयागराज में पहले रास्ते में रोककर पूछा अंकल कहां से आ रहे हो, फिर मोबाइल-कैश छीना
प्रयागराज के धूमनगंज सुबेदारगंज रेलवे स्टेशन से शंख तिराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर बदमाशों ने चाकू दिखाकर रिटायर दरोगा के बेटे से लूटपाट की। आरोप है कि चार युवकों ने उसे घेरकर चाकू दिखाया और जेब में रखे दो हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के दौरान रेलवे की नई पटरी पर दो अन्य युवक खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। लूट के बाद सभी छह युवक रेलवे पटरी की ओर भाग निकले। उनकी तहरीर पर 7 दिन बाद बृहस्पतिवार को धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रिश्तेदार को स्टेशन छोड़कर लौट रहा था युवक पीड़ित हुकुम सिंह रिटायर्ड दरोगा रामराज सिंह के बेटे हैं। वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गंगा विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। हुकुम सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर की रात वह अपने एक रिश्तेदार को रिक्शे से सुबेदारगंज रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने के बाद वह कुछ देर तक रुके रहे। इसके बाद घर लौटने के लिए ई-रिक्शा तलाशा, लेकिन नहीं मिला। इस पर वह अकेले ही पैदल शंख तिराहे की ओर चल पड़े। पुल के नीचे पहुंचते ही घेर लिया हुकुम सिंह के मुताबिक, रात करीब नौ से साढ़े नौ बजे के बीच वह सुबेदारगंज रेलवे स्टेशन से शंख तिराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर पुल के नीचे पहुंचे। तभी रेलवे की नई पटरी की तरफ से चार युवक उनके पास आए। उनकी उम्र करीब 20 से 26 वर्ष के बीच बताई गई है। युवकों में से एक ने उनसे पूछा कि अंकल कहां से आ रहे हैं। इसके बाद एक युवक ने चाकू निकाल लिया। पीड़ित का कहना है कि चाकू दिखाकर डराने के बाद दो युवकों ने उनकी तलाशी ली। जेब में रखे दो हजार रुपये निकाल लिए और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी छीन लिया। रेलवे पटरी पर खड़े थे दो अन्य युवक पीड़ित ने बताया कि वारदात के दौरान रेलवे की ऊंची नई पटरी पर दो अन्य युवक खड़े थे। वे निगरानी कर रहे थे। लूटपाट करने के बाद चारों युवक रेलवे पटरी की ओर चले गए और वहां खड़े अपने दोनों साथियों के साथ निकल गए। एफआईआर दर्ज, बदमाशों की तलाश पीड़ित की तहरीर के आधार पर धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में छह युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, उनकी पहचान और गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User