आजमगढ़ में मजदूर की पानी में गिरने से मौत:पुलिया पर आराम करते समय पानी भरे गड्ढे में गिरने से हुआ हादसा

Nov 19, 2026 - 17:46
0
आजमगढ़ में मजदूर की पानी में गिरने से मौत:पुलिया पर आराम करते समय पानी भरे गड्ढे में गिरने से हुआ हादसा
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव-गंभीरपुर मार्ग पर बरउआ बाहा की पुलिया के पास पानी भरे गड्ढे में गिरने से 52 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। गुरुवार को उसका शव पानी में उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव निवासी सुभाष राम (52) क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार की सुबह वह किसी काम से साइकिल लेकर घर से नंदाव की तरफ निकले थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में थकान महसूस होने पर दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने बरउआ बाहा की पुलिया के पास अपनी साइकिल खड़ी कर आराम करने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक काफी देर तक पुलिया पर बैठे रहने के बाद उन्हें नींद आ गई। सोते समय गिरने से हुआ हादसा इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह पुलिया से करीब तीन से चार मीटर नीचे पानी भरे गड्ढे में गिर गए।उधर, आसपास के सिवान में कुछ लोग अपनी भैंस चरा रहे थे, जबकि कुछ लोग धान की फसल देखने और कटाई के लिए खेतों की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। पानी के ऊपर कुछ कपड़े दिखाई देने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो शव की पहचान सुभाष राम के रूप में हुई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को नंदाव पुलिस चौकी ले जाया गया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना करीब तीन बजे मिली थी। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User