सहारनपुर में डीएम ने खुद भरा जनगणना का ऑनलाइन फॉर्म:युवाओं से कहा- घर के बुजुर्गों और पड़ोसियों की मदद करें
सहारनपुर में जनगणना-2027 की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार दोपहर 2 बजे डीएम अरविंद कुमार चौहान और एडीएम प्रशासन लवी त्रिपाठी ने खुद ऑनलाइन स्वगणना का फॉर्म भरा। दोनों अधिकारियों ने लोगों से भी 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने की अपील की है। डीएम बोले- हर परिवार की भागीदारी जरूरी डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि जनगणना देश के विकास से जुड़ा जरूरी काम है। इसमें हर नागरिक की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने माता-पिता, घर के बुजुर्गों और पड़ोसियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में मदद करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार इसमें शामिल हो सकें। ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म ऑनलाइन स्वगणना के लिए लोगों को se.census.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। यहां उत्तर प्रदेश और अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी। इसके बाद मोबाइल नंबर डालकर कैप्चा और OTP से सत्यापन करना होगा। अगर लोकेशन मैच हो जाती है तो आगे की जानकारी भर सकते हैं। लोकेशन मैच नहीं होने पर जिला, उपजिला और गांव या शहर चुनकर नक्शे पर अपने घर की सही जगह बतानी होगी। इसके बाद परिवार के मुखिया और बाकी सदस्यों की जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा। फॉर्म जमा होने के बाद मिलने वाली स्वगणना आईडी (SE ID) संभालकर रखनी होगी। 1 दिसंबर से घरों पर पहुंचेंगे कर्मचारी ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद भी जनगणना कर्मचारी 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाएंगे। इस दौरान लोगों को अपनी स्वगणना आईडी दिखानी होगी और मांगी गई जानकारी देनी होगी। जनगणना से जुड़ी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 और जिला हेल्पलाइन नंबर 05921-297112 जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से समय पर ऑनलाइन फॉर्म भरने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)