आजमगढ़ में सुबह छाया कोहरा, विजिबिलिटी घटी:हवा बेहद खराब, बच्चों-बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सावधानी की जरूरत
दीपावली के पांचवें दिन शुक्रवार सुबह आजमगढ़ की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 321 के पार पहुंच गया। सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने से कई इलाकों में विजिबिलिटी भी कम रही। सड़कों पर लोगों को आवाजाही के दौरान परेशानी हुई। पिछले पांच दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दीपावली के बाद से हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। सोमवार को AQI 372 के पार था। इसके बाद मंगलवार को 360, बुधवार को 361 और गुरुवार को 302 के पार दर्ज किया गया। प्रदूषण का असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर ज्यादा पड़ सकता है। पांच दिनों से खराब बनी हुई है हवा की गुणवत्ता आजमगढ़ में सोमवार को AQI 372 के पार पहुंच गया था। मंगलवार को यह 360 और बुधवार को 361 के पार रहा। गुरुवार को इसमें कुछ गिरावट आई और आंकड़ा 302 के पार दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह एक बार फिर AQI 321 के पार पहुंच गया। 321 का AQI बहुत खराब श्रेणी में आता है। ऐसे में प्रदूषण के प्रति संवेदनशील लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। दीपावली की सुबह भी छाया था कोहरा दीपावली के दिन भी सुबह आजमगढ़ में कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 8:30 बजे तक धुंध का असर दिखाई दिया। इस दौरान सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। दीपावली की शाम से शुरू हुई आतिशबाजी के बाद हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ा। सोमवार सुबह प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ दर्ज किया गया था। तापमान में भी आई गिरावट जिले में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दीपावली पर हुई आतिशबाजी का असर एक-दो दिन तक रह सकता है। इसके बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। फिलहाल बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को प्रदूषण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)