कन्नौज में स्कूली-बच्चे 18 देशों की साइबर-सुरक्षा पर रखेंगे विचार:पारंपरिक वेशभूषा में अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे, सुझाव मंत्रालय तक पहुंचेगा

Nov 13, 2026 - 08:58
0
कन्नौज में स्कूली-बच्चे 18 देशों की साइबर-सुरक्षा पर रखेंगे विचार:पारंपरिक वेशभूषा में अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे, सुझाव मंत्रालय तक पहुंचेगा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच स्कूली बच्चों को साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके सिखाने की पहल की जा रही है। इसके लिए कन्नौज के जागरण पब्लिक स्कूल में 20 और 21 नवंबर को मॉडल यूनाइटेड नेशंस कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें 22 स्कूलों के 44 छात्र-छात्राएं साइबर सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हर स्कूल को मिलेगा एक देश का प्रतिनिधित्व भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी जागरण पब्लिक स्कूल को सौंपी है। इसमें कक्षा आठ से 10 तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में कानपुर, हरदोई, औरैया, मैनपुरी, फर्रुखाबाद समेत आसपास के जिलों के स्कूलों के छात्र शामिल होंगे। हर स्कूल से दो विद्यार्थियों को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि हर स्कूल को एक देश का प्रतिनिधित्व सौंपा गया है। छात्र उस देश की पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में पहुंचेंगे और वहां की साइबर सुरक्षा नीतियों, चुनौतियों और सुरक्षा उपायों पर अपना पक्ष रखेंगे। 18 देशों की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर होगी चर्चा स्कूल संचालक अवधेश मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में इटली, ग्रीस, वियतनाम, जर्मनी, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, ब्राजील, ब्रिटेन, भारत, बांग्लादेश, स्पेन, फिनलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, मॉरीशस, सिंगापुर, अमेरिका, डेनमार्क और जापान की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल सुरक्षा और इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों के मुताबिक, NCERT के पाठ्यक्रम में साइबर सुरक्षा को नए विषय के रूप में शामिल करने की दिशा में भी प्रयास हो रहे हैं। दिल्ली से आएगा निर्णायक मंडल कार्यक्रम में दिल्ली से निर्णायक मंडल के सदस्य पहुंचेंगे। विद्यार्थी अलग-अलग देशों की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर अपने विचार और सुझाव रखेंगे। निर्णायक मंडल उनके विचारों का मूल्यांकन करेगा। बच्चों के महत्वपूर्ण सुझाव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तक पहुंचाए जाएंगे। इन पर विचार कर भविष्य में कानून और नीतियां बनाने की प्रक्रिया में शामिल किए जाने की संभावना है। पहले दिन DM, दूसरे दिन मंत्री होंगे शामिल आयोजन के पहले दिन उद्घाटन समारोह में DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री शामिल होंगे। दूसरे दिन तिर्वा की SDM और IAS अधिकारी वैशाली चोपड़ा मौजूद रहेंगी। वहीं, शाम को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस आयोजन के जरिए विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय प्रारूप के मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर नीति निर्माण की प्रक्रिया समझने का अवसर मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User