आमी नदी पर पुल बनाने को यूपी सरकार की मंजूरी:23 करोड़ 46 लाख की लागत, 11 करोड़ 73 लाख जारी

Oct 23, 2026 - 09:17
0
आमी नदी पर पुल बनाने को यूपी सरकार की मंजूरी:23 करोड़ 46 लाख की लागत, 11 करोड़ 73 लाख जारी
संतकबीरनगर जिले के बघौली विकासखंड के ग्राम चौरी से गोरखपुर बॉर्डर को जोड़ने वाले मार्ग पर आमी नदी पर नया पुल बनेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके निर्माण को मंजूरी दे दी है। पुल, पहुंच मार्ग और सुरक्षा कार्यों के लिए 23 करोड़ 46 लाख 80 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 11 करोड़ 73 लाख 40 हजार रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि यह पुल बघौली ब्लॉक के चौरी गांव में बनेगा। इससे क्षेत्र के लोगों की दशकों पुरानी आने-जाने की समस्या खत्म होगी। यह चौरी गांव से गोरखपुर बॉर्डर तक आवागमन को आसान बनाएगा। पुल बनने से क्षेत्र में विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। परियोजना में पुल के साथ पहुंच मार्ग, सुरक्षा कार्य और जमीन अधिग्रहण से जुड़े काम भी शामिल हैं। तकनीकी स्वीकृति और भूमि अधिग्रहण के बाद शुरू होगा निर्माण: निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 10 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ : चौरी पुल बनने से बघौली, बेलहर, सेमरियावां, सिहटीकर सहित आसपास के अनेक गांवों के 10 हजार से अधिक लोगों को भी बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं छात्र-छात्राओं, मरीजों और व्यापारियों को भी राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User