श्रावस्ती में 28 खाद दुकानों पर छापा,9 नमूने लिए गए:अनियमितता मिलने पर 5 को नोटिस जारी , स्टॉक व रेट बोर्ड अपडेट रखने के निर्देश

Oct 23, 2026 - 08:44
0
श्रावस्ती में 28 खाद दुकानों पर छापा,9 नमूने लिए गए:अनियमितता मिलने पर 5 को नोटिस जारी , स्टॉक व रेट बोर्ड अपडेट रखने के निर्देश
श्रावस्ती। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले की तीनों तहसीलों में बीते बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे तक उर्वरक प्रतिष्ठानों की सघन जांच अभियान चलाया गया। शुक्रवार सुबह 8:00 बजे विभाग में बताया कि 28 खाद की दुकानों पर छापेमारी कर नौ उर्वरक नमूने लिए गए, जबकि अनियमितताएं मिलने पर पांच प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तहसील भिनगा में 11 प्रतिष्ठानों की जांच कर तीन नमूने लिए गए। लक्ष्मनपुर बाजार स्थित हरीश खाद बीज भंडार और धर्मेंद्र कुमार खाद बीज भंडार का स्टॉक रजिस्टर, रेट व स्टॉक बोर्ड अद्यतन नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया। इकौना तहसील में आठ प्रतिष्ठानों की जांच कर दो नमूने लिए गए और एक दुकान को नोटिस दिया गया। वहीं, जमुनहा तहसील में एसडीएम और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक विकास कुमार की संयुक्त टीम ने नौ प्रतिष्ठानों की जांच कर चार नमूने लिए तथा दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया। प्रशासन ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को स्टॉक एवं रेट बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर अद्यतन रखने के निर्देश दिए हैं। किसानों को फार्मर आईडी के माध्यम से ही खाद वितरित करने तथा शासनादेश के अनुसार प्रति हेक्टेयर सात बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी देने को कहा गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User