रामसुघर-रीना की कहानी में नया मोड़:पति के लौटने पर रीना बोलीं- अब उस बुड्ढे से नहीं करूंगी शादी
औरैया में 75 साल के रामसुघर और करीब 30 साल की रीना राजपूत की सगाई को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चित हुई कहानी में नया मोड़ आ गया है। रीना ने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियो पोस्ट कर दूसरी शादी नहीं करने की बात कही है। वीडियो में वह अपने पहले पति के गले में माला डालती नजर आ रही हैं। एक वीडियो के बैकग्राउंड में ‘मेरे पिया घर आया...’ गाना भी बज रहा है। रीना ने वीडियो में बताया कि उनके पति घर लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि जब वह अकेली थीं, तब उन्हें लगा था कि उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इसी वजह से उन्होंने दूसरी शादी करने के बारे में सोचा था। अब पति के वापस आने से उनका परिवार पूरा हो गया है। रीना के मुताबिक, उनका पहले पति से तलाक भी नहीं हुआ था, इसलिए अब वह उन्हीं के साथ रह रही हैं। वीडियो में रीना ने रामसुघर के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अब वह उनसे शादी नहीं करेंगी। उन्होंने अपनी सहेली राधा से भी अपील की कि वह अब उन्हें लेकर कोई वीडियो न बनाए। रीना के इस बयान के बाद दोनों की कथित शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगता नजर आ रहा है। रामसुघर ने कहा था- रीना फेमस होना चाहती हैं इससे पहले दैनिक भास्कर के कैमरे पर बातचीत के दौरान रामसुघर ने कहा था कि रीना वीडियो बनाकर फेमस होना चाहती हैं। दोनों की कथित सगाई का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आया था। दोनों की उम्र में करीब 45 साल के अंतर को लेकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी थीं। बेटी राधा के जरिए हुई थी रीना से पहचान रामसुघर की बेटी राधा की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए औरैया के दयालपुर निवासी रीना से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और साथ में वीडियो बनाने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी दौरान रीना का रामसुघर के घर आना-जाना भी होने लगा। 10 अक्टूबर को सगाई की चर्चा से सुर्खियों में आया मामला बीते 10 अक्टूबर को औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में रामसुघर और रीना की सगाई होने की बात सामने आई थी। इससे पहले हल्दी और मेहंदी से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे। मामला सुर्खियों में आने के बाद दोनों से जुड़े कई और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे अनोखा प्यार बता रहे थे, तो कुछ इसे ड्रामा मानकर टिप्पणी कर रहे थे। रामसुघर के बयान के बाद राधा ने भी कई वीडियो पोस्ट किए और वीडियो बनाने वाले पर आरोप लगाए थे। इसके बाद शादी जल्द होने का दावा भी किया गया था। अब रीना के ताजा वीडियो में पहले पति की वापसी और दूसरी शादी से इनकार की बात सामने आई है। इससे रामसुघर और रीना की कथित सगाई से शुरू हुआ घटनाक्रम एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)