नोएडा एलिवेटेड रोड के गड्ढे की आज होगी फाइनल जांच:आईआईटी रूड़की की टीम ने लिए नमूने; 10-15 दिन बंद रह सकता है क्षतिग्रस्त हिस्सा

Oct 23, 2026 - 09:51
0
नोएडा एलिवेटेड रोड के गड्ढे की आज होगी फाइनल जांच:आईआईटी रूड़की की टीम ने लिए नमूने; 10-15 दिन बंद रह सकता है क्षतिग्रस्त हिस्सा
सेक्टर-27 से सेक्टर-61 की ओर जाने वाली एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-33 के सामने हुए गड्ढे की जांच शुक्रवार को अंतिम चरण में पहुंचेगी। आईआईटी रूड़की की टीम गुरुवार को मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक जांच की। इस दौरान गड्ढे और आसपास के हिस्से का निरीक्षण कर नमूने भी लिए गए। टीम ने जांच के बाद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। शुक्रवार को टीम अंतिम जांच करेगी। इसके बाद दो से तीन दिन में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर प्राधिकरण मरम्मत का काम शुरू कराएगा। 15 दिन तक प्रभावित रहा सकता है यातायात मंगलवार को गड्ढा बड़ा होने के बाद एहतियात के तौर पर एलिवेटेड रोड के क्षतिग्रस्त हिस्से को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, इस हिस्से पर यातायात 10 से 15 दिन तक प्रभावित रह सकता है। मरम्मत का काम पूरा होने तक वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जा रहा है। हर एंगल से जांच, नमूने भी लिए गुरुवार को आईआईटी रूड़की के दो वरिष्ठ प्रोफेसर जांच के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने गड्ढे के साथ आसपास के हिस्से का अलग-अलग एंगल से निरीक्षण किया। जांच के लिए कुछ नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है। मौके पर जांच पूरी करने के बाद टीम प्राधिकरण कार्यालय पहुंची और अधिकारियों के साथ बैठक की। शुक्रवार को टीम के कुछ अन्य सदस्य भी जांच के लिए पहुंचेंगे। तीन दिन में मिलेगी रिपोर्ट प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि आईआईटी रूड़की के वरिष्ठ प्रोफेसरों ने गुरुवार को मौके पर जांच की है। शुक्रवार को टीम फाइनल जांच करेगी। उम्मीद है कि दो से तीन दिन में रिपोर्ट मिल जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित हिस्से में जरूरी काम कराया जाएगा। तब तक सुरक्षा के लिहाज से क्षतिग्रस्त हिस्से को बंद रखा जाएगा। सेक्टर-61 से सेक्टर-18 जाने वालों को परेशानी एलिवेटेड रोड का हिस्सा बंद होने से गुरुवार को भी यातायात प्रभावित रहा। सेक्टर-61 की ओर से एलिवेटेड रोड पर चढ़ने का रास्ता बंद होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। सेक्टर-69 के डीएस तिराहे की ओर से आने वाले वाहन कैलाश अस्पताल के सामने जाम में फंसे रहे। सुबह और शाम के समय जाम की समस्या ज्यादा रही। फिलहाल सेक्टर-61 से सीधे सेक्टर-18 की ओर जाने वाला रास्ता बंद है। वाहन चालक सेक्टर-31 की ओर बने रैंप से एलिवेटेड रोड पर चढ़कर सेक्टर-18 की ओर जा सकते हैं। मरम्मत का काम पूरा होने और सुरक्षा जांच के बाद ही बंद हिस्से पर यातायात बहाल किया जा सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User