कासगंज में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम:चार, मुरब्बा, जूस, जैम और सॉस बनाकर व्यवसाय शुरू करने के तरीके बताए
कासगंज में ग्राम पंचायत मगथरा की न्याय पंचायत बकावली में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। ग्राम प्रधान नीवाला सिंह, पूर्व प्रभारी वीके शर्मा और विशन सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान 30 प्रशिक्षार्थियों को ग्राम प्रधान ने प्रशिक्षण किट वितरित की। केंद्र प्रभारी योगेश्वरी ने स्वरोजगार स्थापित करने और प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी दी। वीके शर्मा ने अचार, मुरब्बा, जूस, जैम और सॉस बनाकर व्यवसाय शुरू करने के तरीके बताए। विशन सिंह ने सामूहिक रूप से काम करने और मुनाफे की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर विष्णु पचौरी ने योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान और उद्योग नीति 2023 के अंतर्गत मशीनरी पर मिलने वाले 35 प्रतिशत अनुदान के बारे में बताया। कार्यक्रम के संचालन में संजय चौधरी ने सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)