इटवा में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:दो युवकों पर केस दर्ज, घर से जेवर और नकदी ले जाने की बात

Oct 23, 2026 - 09:17
0
इटवा में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:दो युवकों पर केस दर्ज, घर से जेवर और नकदी ले जाने की बात
सिद्धार्थनगर में इटवा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी 18 अक्टूबर की रात अपने घर से गायब हो गई थी। उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। शाहपुर वार्ड नंबर-3 निवासी महिला ने इटवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने गांव के अभिषेक और भवानीगंज निवासी मिथुन पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मां ने पुलिस से बेटी को जल्द तलाशने की मांग की है। घर से जेवर और नकदी ले जाने की बात महिला के मुताबिक, बेटी के लापता होने के साथ घर से सोने का मंगलसूत्र, नथिया, टीका, पायल और एक तोला सोने का हार भी गायब है। उन्होंने करीब 50 हजार रुपये भी साथ ले जाने की बात कही है। पुलिस ने 22 अक्टूबर को इटवा थाने में मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User