आजमगढ़ में 23 मतदान केंद्रों पर मतदान:8592 शिक्षक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Oct 23, 2026 - 08:44
0
आजमगढ़ में 23 मतदान केंद्रों पर मतदान:8592 शिक्षक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के लिए जिले में आज मतदान शुरू हो गया है। जिले में 23 मतदान केंद्रों पर हो रहे इस मतदान में 8592 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 6044 पुरुष मतदाता जबकि 2548 महिला मतदाता है। निर्वाचन अधिकारी ने मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। क्या मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम के 4:00 तक चलता रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक के एग्जाम जिले में शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं जिले के 23 मतदान केंद्रों पर 558 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्वक निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम को भी एक्टिव किया गया है। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट, आजमगढ़ के तीसरे तल स्थित पर कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था कर दी गयी है, जिसका टेलीफोन नम्बर-05462-246398, 05462-297551, 05462-297558 एवं मो0नं0-9454417172 हैं। उक्त कन्ट्रोल रूम निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक नियमित रूप से कार्यरत रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User