वाराणसी शिक्षक और स्नातक MLC के लिए मतदान शुरू:21 मतदान केंद्रों पर हो रही वोटिंग, शाम चार बजे तक 74,840 मतदाता करेंगे मतदान
उत्तर प्रदेश शिक्षक एमएलसी और स्नातक एमएलसी की वोटिंग शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। वाराणसी शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए भी मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। शिक्षक और ग्रेजुएट मतदाता इस चुनाव प्रक्रिया में अपना अप्रतिनिधित्व चुनेंगे। इसे लेकर उनमे उत्साह है और मतदाता मतदान सेंटर पर पहुंचने लगे हैं। वाराणसी में दोनों निर्वाचन क्षेत्र मिलकर कुल 74,840 मतदाता हैं। जो शाम 4 बजे तक 21 पोलिंग सेंटर पर अपना मतदान देंगे। जिसके लिए कुल 102 बूथ बनाए गए। जिसमें स्नातक एमएलसी के 73 मूल बूथों के साथ 8 सहयक बूथ और शिक्षक एमएलसी के लिए 21 बूथ निर्धारित हैं। स्नातक में में कुल मतदाता 66,952 और शिक्षक में कुल 7,888 मतदाता हैं। वरीयता के आधार पर होता है मतदान
स्नातक एमएलसी मतदान में इस बार वाराणसी खंड से शिक्षक एमएलसी पर 24 पद पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें वरीयता के आधार पर मतदान चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई विशेष पेन से किया जाता है। जिसमें प्रथम (I) में सिर्फ खड़ी पाई खींचना होता है। इस मतदान में जो भी व्यक्ति पड़े हुए वोट का प्रथम वरीयता का 50 प्रतिशत का वोट पा जाता है। उसे विजयी घोषित कर दिया जाता है। 8 जिलों का है चुनाव
इस चुनाव में 8 जिलों पर एक एमएलसी का चयन होता है। जिसमें वाराणसी में भदोही, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र शामिल हैं। चुनाव की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई है। तभी से मतदान केंद्रों पर लोग आने लगे हैं। सदर तहसील के सेंटर पर भी शिक्षकों और स्नातकों की भीड़ देखि गयी। जिसमें स्नातक के करीब 2 लाख 88 हजार और शिक्षक में 34,900 मतदाता हैं। सख्त है सुरक्षा व्यवस्था
चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। इसके लिए वाराणसी पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया है। सभी सेंटर पर चेकिंग के बाद और वैध पहचान पात्र के बाद ही वोटरों को इंट्री दी जा रही है। सुबह सदर तहसील पर शिक्षकों और ग्रेजुएट्स की भीड़ चुनाव स्थल पर देखि गयी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)