पैरा एशियन गेम्स में भारत ने 23वां गोल्ड जीता:बैडमिंटन में नीतेश कुमार को सोना, आर्चरी में हरविंदर और विजय की जोड़ी भी जीती
भारत ने पैरा एशियन गेम्स में अब तक 23 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। शुक्रवार को गेम्स के 5वें दिन 2 गोल्ड मेडल आए। दिन का पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रिजर्व आर्चरी में ऐतिहासिक सोना जीता। उसके बाद नीतेश कुमार बैडमिंटन में चैंपियन बने। आज भारत को 7 मेडल मिल चुके हैं। भारत मेडल टैली में 5वें नंबर पर है। उसके पास 23 गोल्ड, 30 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज सहित कुल 95 मेडल हो गए हैं। आर्चरी : हरविंदर-विजय ने चीन को 5-1 से हराया रिकर्व आर्चरी की रिकर्व मेंस डबल्स कैटेगरी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने फाइनल में चीन को 5-1 से हराया। भारतीय जोड़ी ने दूसरा और तीसरा सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। पहला गेम दोनों टीमों के बीच 35-35 से बराबर रहा। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम 37-36 से जीता। भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम 38-36 से जीता। उसने गेम के आधार पर मुकाबला 5-1 से अपने नाम कर लिया। वहीं, महिला पैरा रिकर्व डबल्स में भारत को सिल्वर मेडल मिला। भावना चौधरी और पूजा जाटयान को फाइनल में चीन की गाओ जिहान और वांग शुएचियान ने 6-0 से हराया। बैडमिंटन : नीतेश कुमार ने प्रमोद को हराकर जीता पुरुष SL3 गोल्ड नीतेश कुमार ने बैडमिंटन की मेंस सिंगल्स SL3 कैटेगरी के फाइनल में अपने ही देश के हमवतन प्रमोद भगत को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से हराया। नीतेश के पास अब थुलासिमथि के साथ मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 में भी गोल्ड जीतने का मौका है। वहीं, महिला SU5 में थुलासिमथि मुरुगेसन को सिल्वर मिला। उन्हें चीन की यांग क्यूशिया ने हराया। मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया की लेआनी रात्री ओक्टीला और हिकमत रमदानी से होगा। थुलासिमथि महिला डबल्स SL3-SU5 के फाइनल में मानसी गिरिशचंद्र जोशी के साथ उतरेंगी। उनका मुकाबला चीन की यांग क्यूशिया और श्याओ जूशियान से होगा। -----------------------------------------------
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)