अकबरपुर में 400-मीटर का सफर करने में लग रहे 25-मिनट:बस स्टॉप से पटेल नगर तक जाम से जूझ रहे लोग
अम्बेडकरनगर के जिला मुख्यालय अकबरपुर में जाम की समस्या अब लोगों के लिए रोजाना की मुसीबत बन गई है। हालात यह हैं कि बस स्टॉप से पटेल नगर तक की करीब 400 मीटर दूरी तय करने में 15 से 25 मिनट तक लग रहे हैं। सामान्य दिनों में चंद मिनट में पूरा होने वाला यह सफर अब लोगों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। सड़क पर वाहन चलने के बजाय रेंगते नजर आते हैं। जाम की एक प्रमुख वजह सीएनजी पंप के बाहर सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन बताए जा रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों से लेकर मरीज तक परेशान इस मार्ग पर रोजाना लगने वाले जाम से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोग समय बचाने के लिए पैदल निकलना बेहतर समझते हैं, लेकिन सड़क पर वाहनों की भीड़ के बीच पैदल चलना भी आसान नहीं रह गया है। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अनावश्यक देरी हो रही है। आपात स्थिति में एंबुलेंस फंसने का खतरा जाम की समस्या किसी एक दिन या विशेष समय तक सीमित नहीं है। इस मार्ग पर रोजाना लोगों को लंबे इंतजार से गुजरना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब 400 मीटर की दूरी तय करने में 25 मिनट तक लग रहे हैं, तो आपात स्थिति में एंबुलेंस और मरीजों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता होगा। सीएनजी पंप के बाहर खड़े वाहनों से लग रहा जाम इस संबंध में ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि सीएनजी पंप की वजह से जाम की समस्या आ रही है। यातायात पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)