मऊ में पशु आरोग्य मेला:279 पशुओं की हुई जांच, पशुपालकों को बांटी गईं जरूरी दवाएं
मऊ के खुशामदपुर गांव में गुरुवार को राजकीय पशु चिकित्सालय मुहम्मदाबाद के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान और विशिष्ट अतिथि त्रिभुवन प्रसाद ने गौपूजन और फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। अतिथियों ने पशुपालकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर पशुपालन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का आह्वान किया। पशु चिकित्साधिकारी धौरहरा डॉ. राजेश कुमार यादव ने नंद बाबा दुग्ध मिशन, नंदिनी एवं मिनी नंदिनी योजना, पशुधन बीमा और मुख्यमंत्री सहभागिता योजना की जानकारी दी। प्रभारी उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय सिंह ने पशुओं की उचित देखभाल, रोगों से बचाव और समय पर टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में 279 पशुओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और पशुपालकों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान पशु चिकित्साकर्मी, पैरावेट्स, ग्रामीण और पशुपालक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)