अखिलेश के खिलाफ कई शहरों में पोस्टर लगे:सपाइयों ने पोल पर चढ़कर फोड़े; राजभर बोले- आजम को सीएम की कुर्सी चाहिए
यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। MLC चुनावों की वोटिंग के दिन सीतापुर और बलिया में सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इसमें 'सपाइयों का क्या भरोसा', 'खैनी और बनारसी पान, बजट चला गया कब्रिस्तान' और ‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी, सपा राज की असल कहानी’ जैसे नारे लिखे थे। सपाइयों ने पोस्टर्स को उतारकर फाड़ दिया। मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश और रामपुर जेल में बंद आजम खान की मुलाकात पर तंज कसा। उन्होंने 'X' पर पूछा- कैसी रही आजम चचा से मुलाकात? सुना है चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं। आपके ख्याली गृहमंत्री ने आपसे सीधे-सीधे कह दिया है कि अगर पार्टी में रोकना है तो उन्हें सीएम की कुर्सी चाहिए। उन्होंने कहा- ओवैसी ने रामपुर में आपका काम लगा दिया। वैसे भी आपकी सरकार आने नहीं जा रही, इसलिए दिल पर पत्थर रखकर घोषणा कर दीजिए कि सपा की सरकार बनने पर किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाएंगे। कांग्रेस के सपा को 170 सीटों की लिस्ट सौंपने पर कहा- 200 के ऊपर सौंपनी चाहिए। कांग्रेस चाहती है कि सपा यूपी में खत्म हो जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)