बुलंदशहर में 22 केंद्रों के 65 बूथों पर मतदान:17,686 मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि, सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग, शाम 4 बजे तक चलेगी

Oct 23, 2026 - 12:52
0
बुलंदशहर में 22 केंद्रों के 65 बूथों पर मतदान:17,686 मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि, सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग, शाम 4 बजे तक चलेगी
बुलंदशहर में शुक्रवार को मेरठ खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। सुबह 8 बजे से मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आया और कई केंद्रों पर कतारें लगी रहीं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। प्रशासन के अनुसार, चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 22 मतदान केंद्र और 65 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां कुल 17,686 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें स्नातक वर्ग के 10,768 और शिक्षक वर्ग के 6,918 मतदाता शामिल हैं। 7 जोनल और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए हैं। जिले में 7 जोनल मजिस्ट्रेट और 20 सेक्टर व अन्य मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। डीएम-एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण जिलाधिकारी कुमार हर्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और सीओ प्रखर पांडेय सहित वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा ले रहे हैं। केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों के कैंप मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने कैंप लगाए हैं। समर्थक और एजेंट मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा मतदान एडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। प्रशासन का प्रयास है कि निर्धारित समय में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User