देवरिया में पहले दो घंटे में 16.46% मतदान:16 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग; डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
देवरिया में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से जिले के 16 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई। शुरुआती समय में केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम रही, लेकिन सुबह 9 बजे के बाद शिक्षकों की आवाजाही बढ़ने लगी। सुबह 10 बजे तक जिले में 16.46 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में कुल 4,278 मतदाता हैं। पूर्व विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने भी मतदान किया। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए जिले के सभी विकासखंड कार्यालयों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह मतदान शुरू होने के बाद शिक्षक धीरे-धीरे वोट डालने पहुंचे। कई केंद्रों पर सुबह 9 बजे के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ी। मतदान करने पहुंचे शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षक सुरक्षा जैसे मुद्दों को महत्वपूर्ण बताया। डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गौरीबाजार और बैतालपुर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतदान के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो और प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एएसपी उत्तरी ने भी जांची सुरक्षा व्यवस्था एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने सदर विकासखंड स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और केंद्र पर शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। जिले के सभी 16 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की निगरानी में जिले में मतदान प्रक्रिया जारी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)