अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपा का प्रदर्शन:चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, राष्ट्रपति के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन

Oct 06, 2026 - 17:25
0
अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपा का प्रदर्शन:चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, राष्ट्रपति के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
बदायूं के सहसवान में मंगलवार दोपहर 3 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली में अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। SDM के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव सोनू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सहसवान एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें दिल्ली की घटना का संज्ञान लेने की मांग की गई। जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा की मांग ज्ञापन में हिरासत में लिए गए जनप्रतिनिधियों के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। सोनू यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने के बजाय उनके सवालों का जवाब संवैधानिक प्रक्रिया के तहत दिया जाना चाहिए। हिरासत की कार्रवाई पर उठाए सवाल सोनू यादव ने कहा कि सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे। ऐसे में अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों के सम्मान पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करने की मांग की। निष्पक्ष कार्रवाई की मांग सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से पूरे प्रकरण का संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने मामले में निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। ये कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष आमिर अली, एडवोकेट गौरव यादव, एडवोकेट रवींद्र प्रताप सिंह, दानिश अली, जयवीर सिंह, पोखी, तोताराम, फैसल, रिहान, मोसिन और असरद समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User