अलीगढ़ में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक:जल जीवन मिशन के कार्यों में देरी पर आयुक्त ने जताई नाराजगी, नोटिस के निर्देश
अलीगढ़ में मंडलायुक्त ओपी आर्य ने कमिश्नरी सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विकास एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय की कमी के कारण कोई भी परियोजना लंबित नहीं रहनी चाहिए। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाने पर जोर दिया। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने सड़कों और सेतु निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को जननी सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ देने और बाल विकास विभाग को बच्चों में कुपोषण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में अलीगढ़ और हाथरस की प्रगति सी श्रेणी, जबकि एटा और कासगंज की प्रगति ए श्रेणी में पाई गई। आयुक्त ने कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों को सुधार के निर्देश दिए। विद्युत कनेक्शन के लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने को कहा। जल जीवन मिशन ग्रामीण के कार्यों में देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने हाथरस के अधीक्षण अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)