रामपुर में PGT परीक्षा के 17 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा:सेक्टर-स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात, सुबह 8 बजे से एंट्री, 10 बजे शुरू होगी परीक्षा
रामपुर में रविवार को पीजीटी परीक्षा के लिए सुबह 8 बजे से परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश शुरू हो गया। प्रवेश की प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे तक चलेगी, जबकि परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
रविवार सुबह से ही सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुनिश्चित कराने के लिए व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू होगी। समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और संबंधित अधिकारियों की निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेटl परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था पर नजर रखेंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने केंद्रों के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बताया। उनका कहना था कि बाहर सुरक्षा के इंतजाम अच्छे दिखाई दे रहे हैं, लेकिन परीक्षा केंद्र के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था का पता प्रवेश करने के बाद ही चलेगा। अभ्यर्थियों ने समय से प्रवेश मिलने और परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होने की उम्मीद जताई। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। अब सभी की निगाह सुबह 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा पर है। सुरक्षा व्यवस्था और मजिस्ट्रेटों की निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)