हाथरस में महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाए, उतरवाए गए जूते:AI तकनीक से हुआ सत्यापन, PET के लिए चली स्पेशल ट्रेन
हाथरस में रविवार (आज) को 16 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) आयोजित हो रही है। सुबह 7:30 बजे से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटनी परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। 8 बजे से एंट्री शुरू हुई। परीक्षार्थियों का AI तकनीक से बायोमेट्रिक सत्यापन हुआ। त्रिस्तरीय चेकिंग के बाद उन्हें केंद्र के भीतर प्रवेश मिला। पेन, आधार कार्ड, प्रवेश पत्र और रुपए के अलावा अन्य सामग्री पूरी तरह से वर्जित रहीं। महिला अभ्यर्थियों के बालों के जूड़े तक खुलवा लिए गए। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों के जूते-मोजे तक उतरवाकर उनकी सघन तलाशी ली गई। इसके बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया। दो पालियों में होगी परीक्षा परीक्षा दो पालियों में होगी। हर पाली में 6,576 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को लेकर रेलवे ने एग्जाम स्पेशल ट्रेन भी चलाई है। यह ट्रेन 45 मिनट देरी से सुबह 8:05 पर हाथरस पहुंची, लेकिन जानकारी के अभाव में कम ही अभ्यर्थी इस ट्रेन से यहां आए। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम हैं। हर स्तर के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। दूर के जिलों से परीक्षा देने आए हैं अभ्यर्थी अभ्यर्थी दूर के जिलों से परीक्षा देने के लिए आए हुए हैं। रायबरेली, फतेहपुर से आए परीक्षार्थियों ने परेशानी बताई। फतेहपुर से आईं प्रिया तिवारी का केंद्र 500 किमी से ज्यादा दूर है। उन्होंने कहा कि इतनी दूरी पर परीक्षा केंद्र बनने से परीक्षा देने से पहले ही पूरा दिमाग डिस्टर्ब हो जाता है। सरकार से गुजारिश है कि अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र उनके घर के पास ही निकट के जिलों में बनाया जाए। रायबरेली से पत्नी को एग्जाम दिलाने आए अमरीश कुमार शुक्ला ने बताया कि यहां तक आने में उनके 2500 रुपए खर्च हो गए। परेशानी का सामना अलग से करना पड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)