रामपुर में दीपोत्सव डांडिया समारोह:ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के कार्यक्रम में पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
रामपुर में ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से नवतारा रेस्टोरेंट में दीपोत्सव डांडिया समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की गई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में सुनीता सैनी, पारुल अग्रवाल, पुष्पा गुप्ता, जिला अध्यक्ष पुरुष विंग विष्णु रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला विंग श्वेता वर्मा और महामंत्री नीलम रस्तोगी शामिल रहीं। समारोह में सरिता विश्नोई ने हाउसी का संचालन किया। फन गेम्स के साथ मयूरी ने डांस और नीलम सिंघल व मीरा ने गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। सरोज गुप्ता, श्वेता वर्मा, रेणु सक्सेना, स्वाति श्रीवास्तव और बीना अग्रवाल ने ग्रुप डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। सभी ने उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। इस अवसर पर अनिता, सुमन सिंह परिहार, नमिता, अनु, मीरा, सरोज, पूनम, गायत्री, नेहा, रमा अग्रवाल, कविता भाटिया, अंशिका, मोनिका, मृदुला, यामिनी, प्रियंका, साक्षी और रश्मि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)