बिजनौर के 23 केंद्रों पर PET शुरू:बायोमेट्रिक और आइरिस स्कैनिंग से हो रही पहचान, सुबह से परीक्षा केंद्रों पर जुटे अभ्यर्थी
बिजनौर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 रविवार को जिले में शुरू हो गई। परीक्षा के लिए जिले में 23 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और आइरिस स्कैनिंग की जा रही है। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। एसपी ने रोडवेज बस अड्डे का किया निरीक्षण एसपी केके बिश्नोई ने एसपी ग्रामीण के साथ रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क, शौचालय और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा में शामिल होने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)