मेजा में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव:RPF की सूचना पर जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान के प्रयास जारी
प्रयागराज के मेजा रोड रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। आरपीएफ कांस्टेबल की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर हुई घटना यह घटना दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मेजा रोड रेलवे स्टेशन के पूरब में खंभा संख्या 786/15 और 786/17 के बीच डाउनलाइन पर हुई। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल रमेश कुमार ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। सूचना मिलने पर जीआरपी कांस्टेबल मुख्तार अहमद और रितेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जांच-पड़ताल की और महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस अब यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि महिला की मौत किन हालात में हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)